फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही और एसआई भर्ती मेडिकल में लगा खुफिया विभाग

सिपाही और एसआई भर्ती मेडिकल में लगा खुफिया विभाग

Tue, 16 Apr 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सिपाही और एसआई भर्ती मेडिकल में लगा खुफिया विभाग
सभी केंद्र
विज्ञापन

मेरठ में रेंज के सभी छह जिलों के अभ्यर्थियों का शुरू हुआ मेडिकल
अभ्यर्थियों से कहा कि कोई भी दलाल, या अन्य व्यक्ति मिले तो पुलिस को दें सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिपाही और एसआई भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस लाइन में चल रही मेडिकल प्रक्रिया में अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसरों को सूचना मिली है कि कोई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचकर अभ्यर्थियों से संपर्क में था। जिसके बाद अफसरों ने खुफिया विभाग की टीम लगा दी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि डॉक्टरों का पूरा पैनल है। भर्ती बोर्ड के सख्त निर्देश हैं कि पूरी निष्पक्षता से भर्ती की पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में की जाए।
सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि सिपाही भर्ती में मेरठ के 1098 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होना है। पैनल में सात डॉक्टरों की टीम है। रविवार को तीसरे दिन 150 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, इनमें से 148 पहुंचे। 143 पास हुए। पांच अभ्यर्थी आंख, कान के पर्दे में कमी होने के चलते बाहर हो गए। यहां हरियाणा के 41 और दिल्ली के 9 अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षण के लिए आने हैं। 18 अप्रैल तक मेडिकल परीक्षण चलेगा।
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी एसपी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मेरठ रेंज के सभी छह जिलों की एसआई भर्ती के लिए मेरठ रेंज के अभ्यर्थियों का मेडिकल सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन 75 में से 65 अभ्यर्थी पास हुए। उनका कहना है कि यदि कोई भी सिपाही या अन्य पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के आसपास मिला, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को एक साथ बुलाकर कहा गया है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति कोई बात करे तो सीधे पुलिस अफसरों को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed