{"_id":"5ca7bd4bbdec2213ea539912","slug":"91554496843-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने दिल्ली में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी ने दिल्ली में किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी ने दिल्ली में किया सरेंडर
लिसाड़ीगेट में ऐलान के बाद युवक की हत्या
सीओ ने कहा, आरोपी को रिमांड पर लिया है
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बीते रविवार को हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी उजेफा ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया। लिसाड़ीगेट पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी शाह आलम उर्फ आशी (18) पुत्र इस्लामुद्दीन की रविवार को सद्दीकनगर निवासी उजेफा पुत्र अनवार और रिहान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के दिन ही आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ का कहना है शाह आलम उर्फ आशी के रिहान की रिश्तेदार युवती से संबंध थे। इसी बात को लेकर रिहान ने अपने साथी उजेफा के साथ मिलकर आशी की हत्या कर दी थी। पुलिस लगातार उजेफा की तलाश में लगी थी। उसके परिजन और रिश्तेदारों को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा था। सीओ का कहना है कि नामजद आरोपी उजेफा को दिल्ली से रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।
आरोपी उजेफा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी आशी से कई साल पुरानी दोस्ती थी। रिहान भी उसका दोस्त है। रिहान लगातार कहता था कि आशी उसकी रिश्तेदार को परेशान कर रहा है। इससे बदनामी हो रही है। रविवार को आशी ने युवती से बात की थी। उसके बाद मैंने कॉल करके बुलाया था। रिहान वहां पहले से मौजूद था। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उजेफा ने यह भी बताया कि एक साल पहले वह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था, उसे शक था कि आशी ने ही मुखबिरी कर उसे पकड़वाया था।