फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिरफिरे की मां छोड़ने पर भड़के लोग

सिरफिरे की मां छोड़ने पर भड़के लोग

Wed, 03 Apr 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे की मां छोड़ने पर भड़के लोग
सिरफिरे की मां छोड़ने पर भड़के लोग
विज्ञापन

- मवाना रोड पर जाम लगाया, पुलिस ने महिला को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन
- गंगानगर में एलएलएम की छात्रा की हत्या का मामला
मेरठ/गंगानगर।
सिरफिरे दीपक की मां जगवीरी को छोड़ने की जानकारी होते ही लोग भड़क गए। उन्होंने मवाना रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। जानकारी होने पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपी की मां को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
गंगानगर सी ब्लाक में सिपाही के सिरफिरे बेटे दीपक ने एकतरफा प्रेम में पड़ोसी अधिवक्ता के घर में घुसकर दो बेटियों को गोली मार दी। जिसमें दर्शिता की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी गुनिता अभी अस्पताल में है। आरोपी दीपक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। जबकि दीपक की मां जगवीरी को खुद पुलिस ने वहां से भगाया था। वारदात में पीड़ित परिवार ने जगवीरी को भी नामजद किया है। इसकी जानकारी लगने पर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों का गुस्सा फूटा। महिला की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार शाम गंगानगर थाने पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नही हुई तो बुधवार को फिर जाम लगाया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगे।
विज्ञापन

दोनों तरफ जाम में फंसे वाहन
एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल और गंगानगर पुलिस ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। हंगामे की वजह से मवाना रोड पर आधे घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। गंगानगर थाने से लेकर कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की हत्या हुई है, कैसे करूं तसल्ली
पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। दर्शिता की मां फफक पड़ीं। कहा कि मेरी बेटी की हत्या हुई है, दूसरी बेटी का इलाज चल रहा है और आप कहते हैं कि तसल्ली रख लूं। परिजनों का कहना है कि आरोपी की मां भी साजिश में शामिल थी। जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान व्यापार संघ के अमोद भारद्वाज, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, कुलदीप शर्मा, एडवोकेट धीरज कुमार, सीताराम, अमित कुमार, ग्रीस शर्मा, बसपा पार्षद पति जयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed