फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जयंत की नुक्कड़ सभाओं को लेकर रालोद ने किया जनसंपर्क

जयंत की नुक्कड़ सभाओं को लेकर रालोद ने किया जनसंपर्क

Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
जयंत की नुक्कड़ सभाओं को लेकर रालोद ने किया जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पांच नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसको लेकर रालोद पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गांवों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से महागठबंधन के सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को रोहटा ब्लॉक के गांवों में सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से किसान नेता के विचारों को सुनने के लिए अपील की। बैठक का संबोधित करते रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि जयंत चौधरी शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पूठखास, चिंदौड़ी, कल्याणपुर, रसूलपुर जाहिद और किनौनी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसमें महागठबंधन के सभी नेता सम्मेलन को लेकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाने में लगी है। ऐसे में किसानों को भी बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता सेना के शौर्य को सरकार स्तर पर प्रचार करते हुए चुनावी लाभ कमाना चाहती है। सेना पूरे देश की रक्षा के लिए हर समय लगी रहती है। वह किसी राजनीतिक दल को इस तरह श्रेय लेना सेना का अपमान है। डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि महागठबंधन होने से भाजपा में घबराहट बनी हुई। ऐसे में भाजपा सरकार समाज को धर्म, जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही है। बैठक में जयंत चौधरी के स्वागत को लेकर युवाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम की तैयारी के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान संजय चौधरी रसूलपुर, रणवीर दहिया, ऐनूद्दीन शाह, राहुल देव, संजय चौधरी, सोनू गुर्जर, वरुण कुमार, नजरू प्रधान, नीरज पंडित, अजय शर्मा, अंकित मलिक, फूल कुमार भदौड़ा, पोला मलिक, आनंदपाल मलिक, राहुल, मनीष मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
रालोद उपाध्यक्ष रोहटा ब्लॉक क्षेत्र में आज पांच नुक्कड़ सभाएं करेंगे
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed