{"_id":"5c69cc64bdec224c8b1b0128","slug":"91550437476-meerut-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज डाउनलोड होंगे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, 21 फरवरी से 242 केंद्राें पर होंगी विवि की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज डाउनलोड होंगे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, 21 फरवरी से 242 केंद्राें पर होंगी विवि की परीक्षाएं
Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
सार
- 21 फरवरी से 242 केंद्राें पर होंगी विवि की परीक्षाएं
- 3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
विज्ञापन
सीसीएसयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाओं के लिए सोमवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड होंगे। 21 फरवरी से सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 21 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षाओं की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 242 केंद्रों पर यूजी रेग्युुलर, प्राइवेट और एमए, एमकॉम के तीन लाख 81 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल में 66 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। पांच सौ से ज्यादा यूजी कोर्सोें के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इनमें यूजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट, पीजी प्राइवेट में टोटल 392678 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे। इनमें से 381605 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म जमा किए हैं। बीए प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 51934 और बीए रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 45074 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

बीए प्राइवेट सेकेंड ईयर में 31215, बीए रेग्युलर सेकेंड ईयर में 30683 ने परीक्षा फार्म भरा है। बीए प्राइवेट थर्ड ईयर में 27157 और बीए रेग्युलर थर्ड ईयर में 25214 छात्र-छात्राएं हैं। बीकॉम रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 16376 और बीकॉम प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 6029 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
बीकॉम रेग्युलर सेकेंड ईयर में 13677 और बीकॉम प्राइवेट सेकेंड ईयर में 4682 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीकॉम रेग्युलर थर्ड ईयर में 12547 एवं बीकॉम प्राइवेट थर्ड ईयर में 4803 ने परीक्षा फार्म भरे हैं। बीएससी रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 15815, सेकेंड ईयर में 8768 और थर्ड ईयर में 7552 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
एमए प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 23558 और सेकेंड ईयर में 23010 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एमकॉम प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 7604 और सेकेंड ईयर में 8013 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विवि ने उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने का काम शुरू कर दिया है। रेग्युलर के साथ बैक पेपर और भूतपूर्व छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे।