फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेंच की मांग को लेकर टोल प्लाजा कराया फ्री

बेंच की मांग को लेकर टोल प्लाजा कराया फ्री

Wed, 30 Jan 2019 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
बेंच की मांग को लेकर टोल प्लाजा कराया फ्री
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बुधवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर के वकीलों रुड़की रोड स्थित टोल प्लाजा को दो घंटे तक फ्री किया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुपालन में मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता बुधवार सुबह कचहरी से सिवाया स्थित टोल प्लाजा पहुंचे। वहीं, मुजफ्फरनगर के वकीलों के साथ संयुक्त रूप से टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री कराया। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री और केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि गत पांच जनवरी को जिला बार एसोसिएशन गढ़ मुक्तेश्वर के सभागार में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुपालन में बेंच की मांग को लेकर यह टोल फ्री कराया गया। मेरठ बार एसोसिएशन और समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी व सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष के नेेतृत्व में यह आंदोलन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग के नारे लगाए तथा आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लोगों को हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता बताते हुए पोस्टर बांटकर समर्थन मांगा। प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन के सचिव सुनील दत्त शर्मा, सुगंध जैन, एसडी शर्मा, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र मलिक, मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौ. नरेंद्रपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, उदयवीर राणा, सुभाष त्यागी, मुकेश वालिया, तरुण ढाका, सतीश शर्मा, रविकांत भारद्वाज, राजीव गोयल, अशोक गुप्ता, देव प्रकाश, राजीव शर्मा, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, अजय शर्मा, जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर, प्रवीण सुधार, अब्दुल जब्बार खान, राजपाल सिंह रजपुरा, मांगेराम, नेपाल सिंह सोम, चरण सिंह त्यागी, राजकुमार गुर्जर, जसवीर मवाना आदि काफी संख्या में वकीलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वकीलों ने की नारेबाजी, वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता बताकर समर्थन मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed