{"_id":"5b6a082b4f1c1b54638b6f8a","slug":"91533675563-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5.60 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’
मेरठ। जिले में 12 अगस्त को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दिन बूथ दिवस रहेगा और 13 से 18 अगस्त तक पोलियो टीमें घर-घर जाकर छूट गए बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी’ की पिलाई जाएगी। इस अभियान में शून्य से पांच साल तक के 5 लाख 60 हजार 402 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कांवड़ यात्रा केकारण स्वास्थ्य विभाग का पोलियो अभियान भी आगे खिसकाना पड़ा है। दरअसल, प्रदेशभर में यह अभियान पांच अगस्त को चलाया जाना था। इसके लिए आदेश भी आ गए थे। मगर कांवड़ यात्रा का हवाला देकर स्वास्थ्य विभाग ने इसे कुछ दिन आगे बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसे शासन ने मान लिया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिन जिलों में कांवड़ यात्रा निकलती है, मेरठ के अलावा उन अन्य जिलों में भी इसे आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा चरण भी चलेगा, जिसमें 20 अगस्त से बी टीम काम करेगी। अभियान में 2255 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे, 1345 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगी। 299 ट्रांजिट टीमें होंगी और 76 मोबाइल टीमें। 480 पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे।