फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डाक्यूमेन्ट्र में दिखेंगे मेरठ के ओजस

डाक्यूमेन्ट्र में दिखेंगे मेरठ के ओजस

Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डाक्यूमेन्ट्र में दिखेंगे मेरठ के ओजस
डॉक्यूमेंट्री में दिखेंगे मेरठ के ओजस
विज्ञापन

मेरठ। क्रि एटिव कट प्रोडक्शन मुंबई के द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ममता में मेरठ के ओजस लीड रोल में दिखाई देंगे। सरस्वती लोक निवासी दस वर्षीय ओजस शताब्दीनगर स्थित द अध्ययन स्कूल में कक्षा पांच के छात्र हैैं। वह डाक्यूमेंट्री में आठ वर्षीय बच्चे (चिंटू) का रोल करेंगे। ओजस के पिता संजय सिंघल ने बताया कि ममता की लेखिका व निर्देशक गजलजीत क ौर हैं। फिल्म की कहानी एक आठ साल के बच्चे की है जो अपनी मां के प्यार के लिये तरसता है। जन्म के दौरान मां की मृत्यु हो जाने के बाद पिता दूसरी शादी कर लेते हैं। दूसरी मां चिंटू को पसंद नहीं करती। उसका बचपन मायूसी में गुजरता है। फिल्म में चिंटू के पिता का रोल प्रशांत सुगंधा व सौतेली मां का किरदार टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति शर्मा ने निभाया है। वह नीरजा फिल्म में तान्या का किरदार निभा चुकी हैं। संजय सिंघल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग देहरादून के पौंधा इलाके और दून स्कूल में की गई है। डॉक्यूमेंट्री को अगले महीने मुंबई में आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। फिल्म में साहिल, मनचंदा, पूजा शर्मा, जय सिंह और प्रियांशी अन्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed