{"_id":"59ff764e4f1c1b97678b974d","slug":"91509914190-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"61","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
61 सप्ताह लगातार सफाई, निगम-जनता को नहीं सुध आई
मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम के हाथों में है। लेकिन फिर भी निगम इसे जिम्मेदारी के साथ उठाने को तैयार नहीं है। जनता भी स्वच्छता की शपथ लेने या अपने शहर को स्वच्छ रखने में कोई सहभागिता नहीं दिखा रही है। इसके बावजूद क्लीन मेरठ संस्था के सदस्य महानगर में 61 सप्ताह से लगातार प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चला रहे हैं। निगम और जनता कोई भी इससे सीख भी नहीं ले रही है।
नगर निगम सफाई के मुद्दे पर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गया है। कभी सफाई कर्मियों तो कभी संसाधनों का रोना रोकर निगम के अधिकारी अपना बचाव कर लेते हैं। शहर की जनता गंदगी से होने वाली बीमारियों को जानने के बाद भी जहां मर्जी वहां कूड़ा डालती है। रविवार को क्लीन मेरठ के सदस्यों ने नंगला बट्टू मार्ग पर साकेत पेट्रोल पंप के पीछे से शुरू होकर कमिश्नर आवास के सामने निकलने वाली सड़क पर सफाई अभियान चलाया।
इस मार्ग पर सफाई अभियान के दौरान स्थानीय निवासी इस सफाई अभियान को सराहते तो नजर आए। लेकिन सहयोग करने के लिए कोई आगे नहीं आया। टीम के सदस्यों ने यहां स्वच्छता की शपथ लेने का नारा दिया। इस दौरान टीम में दीप्ति चौधरी, अमित कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन, कैप्टन सीपीएस यादव, रोहित गोयल, राजेन्द्र गुप्ता, पल्लव गर्ग, वकुल गोयल, मनोज कुमार, नीरज कांत मिश्रा, कौसर नदीम, नितिन वर्मा, सचिन बंसल, एबी सक्सेना, तुषार अग्रवाल, आदीश अग्रवाल, कुणाल कंसल, सतीश मुद्गल, विपुल सोती, उमेश सक्सेना, ब्रजभूषण त्यागी, नीतीश भाटी, बिजेंद्र राणा, अभिनव चौधरी, हरेंद्र रावत, सचिन शाक्य, आलोक कुमार, राजेन्द्र पाल सिंह, संजय वासुदेवा, प्रिंस अग्रवाल, कामेश भारद्वाज, गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बात
क्लीन मेरठ संस्था के सदस्य हर सप्ताह रविवार को करते हैं शहर में सफाई
नगर निगम ने नहीं ली सीख, जनता भी स्वच्छता की शपथ लेने को नहीं तैयार