फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जब्त सरकारी राशन की नहीं दर्ज करा रिपोर्ट

जब्त सरकारी राशन की नहीं दर्ज करा रिपोर्ट

Wed, 30 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
जब्त सरकारी राशन की नहीं दर्ज करा रिपोर्ट
जब्त सरकारी राशन मामले में रिपोर्ट नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
कस्बे में ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार देर रात खाद्य विभाग की टीम ने एक मकान से करीब 500 बोरे सरकारी राशन पकड़ा। मामले में विभाग की ओर से मंगलवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। वही किठौर पुलिस ने सप्लाई इंस्पेक्टर के निर्देश पर राशन से लदी तीनों गाड़ियों को एसएमआई माछरा के सुपुर्द कर दिया है।
ग्रामीणों की शिकायत पर खाद विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने एसएमआई गरुणा यादव के नेतृत्व में मवाना रोड स्थित साधु पुत्र सुम्मेरा के मकान पर छापा मारकर 500 बोरे सरकारी राशन (गेहूं और चावल) बरामद किया था। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम ने तीन गाडियों में राशन भरकर पुलिस के कब्जे में दे दिया था। मंगलवार को खाद्य विभाग के प्रभारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर तीनों गाड़ियों को एसएमआई गरुणा यादव के सुपुर्द कर दिया। मामले में थाना प्रभारी किशनपाल सिंह का कहना है कि अभी विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। खाद्य विभाग सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि जब्त माल माछरा स्थित गोदाम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

पूरे दिन थाने पर डटे रहे संदिग्ध
सूत्रों की मानें तो इस मामले में जहां भाजपा के कुछ कथित नेता आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज करने को सीओ और पुलिस पर दबाब बनाते रहे। वहीं पूरे दिन थाने पर मामला रफा-दफा करने के लिए कुछ लोग घूमते नजर आए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कस्बा व आसपास के गांवों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो और भी ज्यादा पकड़ा जाता राशन
सूत्रों की माने तो ग्रामीणों की शिकायत पर एक गाड़ी सरकारी राशन 100 डायल पुलिस ने सोमवार दोपहर रंगे हाथों मकान पर उतारते हुए पकड़ लिया था। लेकिन साठगांठ के बाद पुलिस वहां से चली गई। आरोप है अगर पुलिस कार्रवाई करती तो और राशन पकड़ा जाता।
वर्जन-----
पकड़े गए राशन के गेहूं की पूरी रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेजी गई है। आदेश मिलते ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
खास बातें
जिला पूर्ति अधिकारी बोले, डीएम के आदेश के बाद कराई जाएगी एफआईआर
100 डायल पुलिस ने साठगांठ कर छोड़ दिया था सरकारी राशन से भरा वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed