{"_id":"599f30da4f1c1bbe448b4a25","slug":"91503604954-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनगर सराय में लाखों का डाका पेज वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनगर सराय में लाखों का डाका पेज वन
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमीनगर सराय में 50 लाख
का डाका, विरोध में हंगामा
बाइक सवार छह बदमाशों ने ज्वैलर्स के शोरूम को लूटा, फायरिंग करते हुए फरार
वारदात से कस्बे में फैली दहशत, विरोध में बाजार बंद, मौके पर पहुंचे एसपी का घेराव
अमीनगर सराय (बागपत)।
कस्बा अमीनगर सराय में गुरुवार सायं दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने मुख्य बाजार स्थित एक ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। शोरूम से करीब पचास लाख रुपये कीमत की नकदी और जेवरात लूटकर भागते बदमाशों ने कस्बे में करीब डेढ़ सौ मीटर तक हवाई फायरिंग की। इससे कस्बे में दहशत फैल गई। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ का घेराव किया। देर रात तक व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ हंगामा जारी रहा।
सराय निवासी विपुल जैन पुत्र वीरेंद्र जैन के मुख्य बाजार में ज्वैलरी और कपड़े के शोरूम है। दोनों शोरूम पासपास है। विपुल जैन बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे 10-12 लोगों के साथ गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच दो बाइक पर सवार होकर छह बदमाश उनके ज्वैलरी के शोरूम पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल निकाल लिए। कारोबारी और यहां बैठे लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर तिजौरी की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने बोरो में नकदी और जेवरात भर लिए। विपुल ने बताया बदमाशों ने तिजौरी पूरी तरह से खाली कर दी। इसके अलावा दुकान से नगदी, कीमती सामान और आभूषण भी लूटकर ले गए। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी ले जाने की बात पुलिस को बताई है। बदमाश बोरे में सामान भरकर बाइक पर सवार होकर करीब डेढ़ सौ मीटर तक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया और दो तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है। उधर, मौके पर पहुंचे सीओ बागपत दिलीप कुमार को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाजार बंद कर दिए गए। एसपी डी प्रदीप कुमार रात करीब साढे़ आठ बजे मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। व्यापारियों ने विरोध किया और घटना के खुलासे की मांग की।
शोरूम में घुसते ही तोड़ दी थी कैमरे की वायर
अमीनगर सराय (बागपत)। बदमाशों ने शोरूम में घुसते ही सबसे पहले वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वायर तोड़ी, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दो बदमाशों ने हेलमेट पहने थे, जबकि चार बदमाशों ने कपड़े से मुंह ढक रखा था।