{"_id":"59678d094f1c1b8e0f8b4602","slug":"91499958537-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सोहराबगेट बस अड्डे से मिलेगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सोहराबगेट बस अड्डे से मिलेगी रोडवेज बसें
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैसाली बस अड्डा शिफ्ट, सोहराबगेट से मिलेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कांवड़ यात्रा के चलते भैसाली बस अड्डा आधी रात को अस्थायी रूप से सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट हो गया। शुक्रवार से 21 जुलाई तक यहां से चलने वाली बसें सोहराबगेट बस अड्डे से संचालित होंगी। बसों का रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को मंजिल तय करने में अधिक समय लगेगा। साथ ही बढ़ा किराया भी देना होगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल हरिद्वार व दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया जाता है। इसके लिए भैसाली बस अड्डे को अस्थायी रूप से सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार आधी रात को भैसाली बस अड्डा सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया गया। यहां से चलने वाली एमसीटीएसएल की महानगर बसों को भैसाली बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया गया। कांवड़ यात्रा तक इन बसों का संचालन बंद किया गया है। शुक्रवार से दिल्ली व हरिद्वार की ओर जाने वाली बसों को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा। दिल्ली, मोहननगर, कौशांबी व गाजियाबाद जाने वाली बसों को वाया हापुड़ और हरिद्वार व मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों को वाया मवाना-मीरापुर, बिजनौर चलाया जाएगा। रूट डायवर्जन से बसों को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं बढ़े किराए का असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
40 फीसदी तक बढ़ेगा किराया
रूट डायवर्जन से बस किराये में करीब 40 फीसदी तक वृद्धि हो जाएगी। अभी मेरठ से मुजफ्फरनगर का किराया 62 रुपये है। रूट डायवर्जन से किराया 84 रुपये हो जाएगा। मेरठ से दिल्ली का किराया वर्तमान में 78 रुपये है। रूट बदलने से किराया 103 रुपये पहुंच गया है। मेरठ से कौशांबी का किराया 55 रुपये है जो अब 80 रुपये हो जाएगा। मेरठ से गाजियाबाद का किराया 46 रुपये है जो अब बढ़कर 71 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
वाया हापुड़ दिल्ली जाएंगी बसें
सोहराबगेट बस अड्डे से हरिद्वार की ओर जाने वाली बसों को वाया मवाना-मीरापुर और दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को वाया हापुड़ चलाया जाएगा। बागपत जाने वाली बसें बागपत बाईपास चौक से और शामली व बड़ौत जाने वाली बसों को कंकरखेड़ा बाईपास से संचालित किया जाएगा।
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे बंद रहने से इस रूट की बसों को डायवर्ट करके चलाया जाएगा। सफर लंबा होने के चलते किराया भी बढ़ेगा। संशोधित किराये को ईटीएम में फीड कर दिया गया है। भैसाली बस अड्डेे को सोहराबगेट बस अड्डे पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। एसके बनर्जी, आरएम, रोडवेज मेरठ रीजन
खास बातें
कांवड़ यात्रा के चलते अब भैसाली बस अड्डे से चलने वाली बसें सोहराबगेट डिपो से चलेंगी