{"_id":"5d4f2d8b8ebc3e6ccb57eca9","slug":"9-year-old-girl-want-to-commite-suicide-city-news-mrt4377575167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता करता है दुष्कर्म, 9 साल की बच्ची आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता करता है दुष्कर्म, 9 साल की बच्ची आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/परतापुर। नौ साल की एक बच्ची अपने वहशी पिता से तंग आकर खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। बच्ची ने आरोप लगाया कि पिता उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करता है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार परतापुर के इंदिरापुरम निवासी एक महिला शनिवार को बाजार जा रही थी। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को परतापुर रेलवे लाइन पर पटरी के बीच में चलते देखा। महिला स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़ी और उसे खींचकर रेलवे ट्रैक से हटाया। बच्ची के हाथ पैर और चेहरे पर चोटों के कई निशान थेे। घायल बच्ची को लेकर महिला भूड़भराल स्थित सीएचसी पर पहुंची और बच्ची का उपचार कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने परतापुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
पिता करता है शारीरिक उत्पीड़न
पीड़ित बच्ची ने रोते हुए बताया कि वह खरखौदा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। परिवार में पिता और दो भाई हैं। दोनों भाई सुबह ही काम पर चले जाते हैं। पिता शराब पीता है और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर उसे पीटता है। रोजाना के इस उत्पीड़न से मैं परेशान हो चुकी हूं। बताया कि शनिवार को सुबह वह घर से भागकर परतापुर की तरफ आ गयी और ट्रेन के नीचे आकर जान देने का फैसला कर लिया। परतापुर पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए बच्ची को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस की लापरवाही उजागर
महिलाओं के प्रति अपराध पर योगी सरकार गंभीर है। बच्ची से दरिंदगी और खुदकुशी के प्रयास की जानकारी होने के बावजूद खरखौदा पुलिस लापरवाही कर रही है। परतापुर पुलिस ने बच्ची के प्रकरण की जानकारी खरखौदा पुलिस को दी। पुलिस मामले में कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर खरखौदा से कार्रवाई करने की बात कही, उसके बाद पुलिस की नींद टूटी। उसके बाद बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ा है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी रही।
आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी
बच्ची अपने पिता पर गंभीर आरोप लगा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। -आलोक सिंह, सीओ किठौर