{"_id":"5ccb5141bdec22076759dccf","slug":"81556828481-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगलामल मिल पांच तक बंद होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगलामल मिल पांच तक बंद होने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगलामल मिल पांच तक बंद होने की संभावना
माछरा। गन्ना की कमी से जूझ रही नंगलामल शुगर मिल में 5 मई को पेराई बंद होने की पूर्ण संभावना है। वहीं, मिल द्वारा 4 से 26 जनवरी तक का गन्ना भुगतान की एडवाइजरी बैंक को भेज दी है। डीसीओ ने बताया कि तीन दिनों में किसान गन्ना लेकर आ सकते हैं।
बृहस्पतिवार को मिल बंदी के द्वितीय नोटिस चस्पा कर दिया गया। गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि चीनी मिल गत तीन दिनों से गन्ने के अभाव में कम पेराई क्षमता पर चलानी पड़ रही है। क्षमता के सापेक्ष मिल को गन्ना नही मिल पा रहा है। नोटिस के बाद चीनी मिल की पेराई सत्र 5 मई को पूर्ण रूप से बंद होने की पूरी संभावना है। बताया कि ज्यादातर क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अवशेष क्रय केन्द्र एवं मिल गेट पर मुक्त खरीद की जा रही है। जिन किसानों के पास गन्ना बचा है। वह मिल में पूछताछ केन्द्र पर अपनी आइडी दिखाकर पर्ची प्राप्त कर कर सकते है। बताया कि मिल बंदी का तीसरा (अंतिम) नोटिस 05 मई को जारी कर चीनी मिल की पेराई बंद हो सकती है। वहीं किसानों का 4 से 26 जनवरी तक के गन्ना भुगतान की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र मे जब तक पेराई का गन्ना खेतों का कटकर शुगर मिल पर नही आ जाता है तब तक शुगर मिले चलेगी।