{"_id":"5cb4ee44bdec221469617898","slug":"81555361348-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी मेला आयोजन को चुनाव आयोग से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी मेला आयोजन को चुनाव आयोग से मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी मेला आयोजन को चुनाव आयोग से मिली स्वीकृति
- अब जारी होगा टेंडर, 15 दिन के भीतर शुरू हो सकता है नौचंदी मेला
- टेंडर न होने से उद्घाटन के बाद भी मेला परिसर पड़ा है पूरी तरह सूना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। टेंडर के इंतजार में फंसे नौचंदी मेला आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचन आयोग ने मेला आयोजन के टेंडर जारी करने की स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब 15-20 दिन के भीतर ही मेला शुरू होने की बात कही जा रही है।
नौचंदी मेले का आयोजन करीब डेढ़ सौ सालों से हो रहा है। इस मेले का शुभारंभ होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार से होता है। इस बार मेला आयोजन जिला पंचायत को करना था, लेकिन मेला टेंडर की प्रक्रिया में जिला पंचायत लापरवाही कर गया। इस बीच 10 मार्च को लोकसभा चुनाव आचार संहिता लग जाने से टेंडर प्रक्रिया आदर्श चुनाव आचार संहिता में फंस गई। जिससे मेला आयोजन की तैयारियां पूरी तरह बाधित हो गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने इस संबंध जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा तो उन्होंने प्रदेश निर्वाचन आयोग से इस पर दिशा निर्देश जारी करने को कहा। लेकिन निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए। ऐसे में मेला उद्घाटन की औपचारिकता इस बार मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को करनी पड़ी और जिला पंचायत अध्यक्ष इससे दूर रहे। अब दो दिन पूर्व निर्वाचन आयोग से मेला आयोजन के लिए टेंडर छोड़ने की स्वीकृति का पत्र प्राप्त हो चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने भी अनुमति पत्र जारी कर दी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को टेंडर आमंत्रित होंगे और इसके बाद टेंडर छोड़ने के साथ मेला आयोजन की तैयारी तेजी से शुरू करा दी जाएगी। कुलविंदर सिंह ने बताया कि मेला परिसर को साफ कराया गया था, लेकिन अनुमति न मिलने से फिर से वहां पर तबेला बन गया और गंदगी फैल गई। अब मैदान की सफाई के साथ उसका समतलीकरण, सौंदर्यकरण, बिजली की सजावट आदि का काम कराया जाएगा। इस दौरान बुलंदशहर नुमाईश से दुकानदार भी मेले में आ जाएंगे। कुलविंदर सिंह ने बताया कि 15 से 20 दिन के भीतर मेला तैयार कर उसका भव्य उद्घाटन किया जायेगा।