फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देश भक्ति विचार गोष्ठी का आयोजन

देश भक्ति विचार गोष्ठी का आयोजन

Wed, 30 Jan 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
देश भक्ति विचार गोष्ठी का आयोजन
देशभक्ति विचार गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। सामाजिक संगठन कर्तव्य के तत्वावधान में देश के 70 वें गणतंत्र दिवस की खुशी में खालसा कन्या इंटर कॉलेज थापर नगर में देशभक्ति विचार गोष्ठी एवं गीत नृत्य के साथ मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने शहीदों को नमन कर देश भक्ति का संचार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संगठन के महासचिव रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि 70 वर्षोँ में देश ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की, लेकिन इन उपलब्धियों से संतुष्ठ नहीं होना चाहिए क्योंकि बेटियों को हीन भावना से देखना, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, पर्यावरण, निरक्षता और गरीबी जैसी विकट समस्याएं आज भी देश में हैं। प्रसिद्घ इतिहासकार वक्ता डॉ. चरण सिंह ने कहा कि देशभक्तों के त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप ही हमारा देश गणतांत्रिक देश बन सका। कवि डॉ. ईश्वर चन्द गंभीर ने अपने रचना के माध्यम से शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा गणतंत्र दिवस देश-भक्तों के त्याग बलिदान की अमर कहानियां समेटे हुए है, जिसे देशवासियों को याद रखना होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मनु भारद्वाज, प्रबंधक जसबीर सिंह खालसा, अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed