{"_id":"5b78877642c792465e1e8600","slug":"81534625654-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापार बचाने खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापार बचाने खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापार को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे सराफ
मेरठ। मेरठ के सभी सर्राफा कारीगरों व व्यापारियों की बैठक शनिवार को जैन धर्मशाला में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विपुल माहेश्वरी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि वे यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मेन्यूफेक्चर्स फेडरेशन से सर्राफा की आवाज बुलंद करेंगे। मेरठ में यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले यह बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रदेशों के सर्राफा कारोबारियों ने भाग लिया और तय कि भारत के सर्राफा को सुप्रीम कोर्ट में डॉ. संजीव अग्रवाल फेडरेशन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल पैरवी करेंगे। यूजेएफ के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार ने 20 कैरेट के जेवर को हॉलमार्क सूची से बाहर कर दिया है। इससे भारत के दो करोड़ से अधिक कारीगरों का रोजगार खत्म हो जाएगा। यूजेएफ लंबे समय से सरकार से अपनी बात कहता आ रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही। अब सभी कारोबारी मिलकर सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। यदि 833 का हॉलमार्क बंद होने से दो करोड़ कारीगर प्रभावित होंगे क्योंकित 20 कैरेट का यह जेवर मेरठ, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बंगाल, राजस्थान में मुख्य रूप से तैयार होता है। संगठन के उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने संकेत दिया है कि अब केवल 14118 व 22 कैरेट के गहने ही हॉलमार्क होंगे। कोमल वर्मा, विरेंद्र नैन ने कहा कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड व उपभोक्ता मंत्रालय भी कारोेबारियों की बात नहीं सुन रहा। राजकुमार भारद्वाज, अशोक रस्तोगी, विजय आनंद अग्रवाल, इनाम अली, सिराजुल इस्लाम, सनतपाल, संजय कोटवल, मलखान सिंह, अशोक सामंतो मौजूद रहे।