{"_id":"5b6b5a8f4f1c1b6f668b8329","slug":"81533762191-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन-ऑफर लेटर डाउनलोड करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन-ऑफर लेटर डाउनलोड करने का आज अंतिम दिन
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रेशन-ऑफर लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि आज
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूजी और पीजी में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन और ऑफर लेटर डाउनलोड करने की आज अंतिम तिथि है। छात्र-छात्राएं कल से ऑफर लेटर को कॉलेज में जमा कर सकते है। इसके बाद कॉलेज मेरिट बनाकर एडमिशन करेगा।
यूनिवर्सिटी ने अंतिम बार दो अगस्त से नौ अगस्त तक यूजी और पीजी में रजिस्ट्रेशन खोले थे। इसमें नए छात्रों के रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही पुराने छात्रों को भी ऑफर लेटर डाउनलोड करने का मौका दिया गया था। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रेशन और ऑफर लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि है। ऑफर लेटर का प्रिंट लेने के बाद छात्र शुक्रवार सुबह को कॉलेज में जमा कर दें। उसके बाद सीसीएसयू की ओर से मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 13 और 14 अगस्त को कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण होगी।
एलएलबी की पहली मेरिट आएगी कल
तीन वर्षीय एलएलबी में अब तक 32327 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसकी पहली मेरिट दस अगस्त को जारी किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद एलएलबी के एडमिशन चलेंगे। एडेड कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की बात करें तो मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में दस गुना तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
अभी भी खाली पड़ी हैं 59 हजार सीटें
अकेले यूजी में बीए, बीएससी और बीकॉम की बात करें तो मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 59 हजार सीटें खाली पड़ी हैं। कितने ही कॉलेज तो ऐसे हैं जहां पर एक भी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया है। बता दें कि यूजी कक्षाओं में 20 मई से एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। यूजी में 83 हजार एडमिशन ही हो पाए हैं, जबकि इन विषयों में एक लाख 42 हजार सीटें हैं।
ये है स्थिति
विषय - सीटें - दाखिले
बीए - 77938 - 48530
बीकॉम - 27660 - 14282
बीएससी बायोलॉजी - 13970 - 7641
बीएससी मैथ - 16057 - 8401
बीएससी स्टेटिक्स - 846 - 670
बीएससी होम साइंस - 3540 - 1573
बीएससी एजी - 2840 - 2246
कुल - 142851 - 83343
खास बातें:
- कल से कॉलेज में जमा करे ऑफर लेटर