फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में बनेगा नगर निगम का गैराज

परतापुर में बनेगा नगर निगम का गैराज

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में बनेगा नगर निगम का गैराज
मेरठ। शहर में डोर-टू-डोर व्यवस्था के लिए नगर निगम के वाहनों का बेड़ा बढ़ने वाला है। जिसके लिए निगम प्रशासन ने परतापुर में बड़े स्तर पर गैराज बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि पैमाइश भी हो चुकी है।
विज्ञापन

परतापुर शंकर नगर में सरकारी भूमि है। जिस पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। निगम प्रशासन ने इस भूमि पर अपना गैराज बनाने का निर्णय लिया है। नगरायुक्त इस भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं। अवर अभियंता राजपाल सिंह यादव को भूमि पर गैराज आदि निर्माण का नक्शा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ताकि एक माह के भीतर भूमि की चारदीवारी शुरू करा दी जाए। महानगर में दिल्ली रोड, सूरजकुंड, कंकरखेड़ा में निगम के वाहन डिपो हैं। जहां पर सभी वाहनों को पार्क करना संभव नहीं है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के अनुसार निगम के वाहनों का रखरखाव ठीक रहे। समय से रिपेयर हो। इसके लिए एक बड़ा स्थान तैयार कराया जाना है। परतापुर शंकर नगर में निगम की सरकारी भूमि है। जिस पर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed