{"_id":"5ab80f3c4f1c1b53408b4f5c","slug":"81522011964-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना बाजार, अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना बाजार, अतिक्रमण
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल बाद फिर पुराने ढर्रे पर लौटा मीना मार्केट
मेरठ। सत्ता में आने के बाद अतिक्रमण पर योगी सरकार की नजरें टेढ़ी हुईं तो पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर दल-बल के साथ सड़कों पर उतर गए। ठीक एक साल पहले 25 मार्च 2017 को पुलिस-प्रशासन ने शहर के मीना बाजार (नगर निगम रोड) के अतिक्रमण पर डंडा चलाया। नेताओं की भी नहीं चली और वर्षों पुराना अतिक्रमण झटके में हटा दिया गया। सड़क चौड़ी हुई तो लोगों को भी राहत मिली। लेकिन ये मार्केट फिर से पुराने ढर्रे पर आ गया और यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
एक साल पहले
तत्कालीन सीओ रणविजय सिंह, नगर निगम और पीडब्लूडी की टीम ने शहर के मीना बाजार, नगर निगम रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नालों पर डले लिंटरों को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। दुकानों के सामने रखा सामान हटवाकर सड़क चौड़ी कराई।
आज के हालत
रविवार को अमर उजाला टीम ने यहां का दौरा किया। दुकानदारों ने पूरा खड़ंजा घेरकर सामान रखा हुआ था। सड़कों पर ठेलियां लगी थी। सड़क पर ही फड़ लगाकर पैठ चल रही थी, जबकि पैठ बाजार पर पहले से ही रोक है। यहां से दुपहिया वाहन भी आसानी से नहीं निकल रहे थे।
विज्ञापन
थाने के बाहर ही अतिक्रमण
इसी मार्ग पर देहली गेट थाना है। थाने के बाहर सड़क पर ही पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन महीनों से पडे़ हैं और सड़क को घेरे हुए हैं। थाने के बाहर ही पैठ बाजार लगता है। जाहिर है कि लोगों में पुलिस का भी कोई डर नहीं है।
अतिक्रमण पर सख्ती होगी
दो दिन पहले ही जली कोठी बाजार में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था। दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। अतिक्रमण पर एक साल से पांच साल तक की सजा का भी प्रावधान है। मीना बाजार, नगर निगम मार्केट में भी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज होगा। -मान सिंह चौहान एसपी सिटी
खास बातें:
पिछले साल इसी दिन हटाया गया था यहां से अतिक्रमण, आज फिर वही हालात बने