फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्भवती महिला

गर्भवती महिला

Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
गर्भवती महिलाएं फास्ट फूड से करें परहेज
विज्ञापन

बिजनौर। अगर आप गर्भवती हैं और फास्ट फूड की शौकीन हैं तो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को त्यागना ही पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो ये खाद्य पदार्थ गर्भ में पल रहे बच्चे के समग्र विकास में बाधक हो सकते हैं। अर्थात इससे बच्चे की आंख और अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये है कि हर हालत में फास्ट फूड और जंक फूड को छोड़ना ही पड़ेगा। ये हम नहीं जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक कह रहे हैं।

हर महिला का सपना होता है कि वह एक स्वस्थ बच्चे को ही जन्म दे। ऐसा तभी संभव हो सकता है जबकि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कार्य करें। चिकित्सकों के अनुसार छह माह तक ही गर्भ में पल रहे बच्चे का अत्यधिक विकास होता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा आयरन, मिनरल, विटामिन और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ ही खाने चाहिए। कोई वजन वाला काम नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बदलते मौसम में अपने खानपान और अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। साथ ही साथ विटामिन डी की पूर्ति के लिए इसके मुख्य स्त्रोत सूरज की उष्मा को भी ग्रहण करें। ऐसा करने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कब्ज आदि की समस्या से बचने के लिए अधिक तले-भुने और रेडिमेट खाद्य पदार्थों से परहेज करें। ये पदार्थ खाने से जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. आभा वर्मा ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को फल, दूध, पनीर, दालें और हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खानी चाहिए। इनसे मां और शिशु दोनों को करीब-करीब सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती हैं।
विज्ञापन

क्या करें
1.हमेशा ताजा खाना ही खाएं।
2.प्रत्येक माह रूटीन चैकअप अवश्य कराएं।
3.रोजाना स्नान करें और अपने शरीर की सफाई का ध्यान रखें।
4.मौसमी फल और सब्जियां प्रचुर मात्रा में लें।
5.खून की जांच भी बराबर कराते रहें।
6.टिटनेस और अन्य टीके जरूर लगवाएं।
7.प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराएं।
8.नियमित रूप से आयरन और कैल्शियम की गोली खाएं।
9.दिन में दो घंटे तथा रात को कम से कम दस घंटे जरूर आराम करें।
क्या न करें ?
1.अधिक तेजी से न चलें।
2.ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने की समस्या को गंभीरता से लें।
3.रात में दही, मट्ठा, छाछ आदि का सेवन न करें।
4.वजन उठाने वाला कोई भी काम न करें।
5.नमक का कम मात्रा में ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed