{"_id":"5a46adad4f1c1bc20a8b574c","slug":"81514581421-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया आरटीओ में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया आरटीओ में हंगामा
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने आरटीओ में किया हंगामा, नारेबाजी
मेरठ। आरटीओ में एक अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर शुक्रवार दोपहर को भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी। भाजपाइयों ने कहा कि अधिकारी गरीब लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
एक ई रिक्शा चालक का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। शुक्रवार को चालक आरटीओ कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी ई रिक्शा के कागजों में कमी है। इस दौरान शुल्क के अलावा अवैध तरीके से छह हजार रुपये मांगे गये। ई रिक्शा चालक ने चार हजार रुपये दे भी दिए। दो हजार रुपये बाद में पहुंचाने को कहा। इस पर ई रिक्शा चालक ने बाहर आकर भाजपा नेता संजीव शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। भाजपा नेता ने अन्य कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया। इसके बाद संजीव शर्मा, आलोक सोम और अन्य लोगों ने अधिकारी का घेर लिया तथा नारेबाजी कर दी। अधिकारी ने कहा कि मैंने कोई पैसा नहीं लिया, मुझे साजिश के तहत आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर एसओ नौचंदी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गये और किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में एआरटीओ ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
ई-रिक्शा चालक से लगाया अवैध वसूली करने का आरोप