{"_id":"5a3c1e0b4f1c1bcf6d8b577e","slug":"81513889291-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी से रोकेंगे भ्रष्टाचार: एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी से रोकेंगे भ्रष्टाचार: एमडी
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
आईटी से रोकेंगे भ्रष्टाचार: एमडी
मेरठ। पीवीवीएनएल के नवनियुक्त एमडी आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार शाम ऊर्जा भवन पहुंचकर चार्ज ले लिया। वे अभी तक केस्को के एमडी थे। चार्ज लेने के बाद एमडी आशुतोष निरंजन ने कंपनी के निदेशकों और अभियंताओं व अन्य स्टाफ से मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया। एमडी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं को समय से पूरा कराने और इंफॉर्मेशन टेक्नालाजी के जरिये भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की रहेगी। उपभोक्ताओं के बेहतर और समयबद्ध सेवा देकर राजस्व लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं आईपीडीएस, डीडीयूजीजेवाय और सौभाग्य आदि का गुणवत्ता पूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मौके पर निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल, विराग बंसल, आईपी सिंह, सर्वेश खरे, अनिल मलिक, राजीव जैन, वीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रोफाइल
नाम आशुतोष निरंजन
गृह जनपद महोबा
आईएएस बैच 2010
रैंक 11वीं
नियुक्ति 2016 में गौंडा के डीएम, केस्को एमडी
उपलब्धि 47 हजार नौकरी मनरेगा के तहत दी
खास बात
नवनियुक्त एमडी पीवीवीएनएल ने लिया चार्ज