{"_id":"59496cbf4f1c1b796c8b45f5","slug":"81497984191-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में रक्तदार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में रक्तदार शिविर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सरकारी स्तर पर पहली बार शामली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सकों ने रक्तदान करने वालों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उक्त ब्लड गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अथवा आपातकाल में किसी भी मरीज को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
रक्तदान शिविर के लिए मुजफ्फरनगर ब्लड बैंक से डॉक्टर पीके त्यागी की टीम को बुलाया गया था। टीम मंगलवार सुबह शामली स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गई थी। शिविर का उद्घाटन हरिश्चंद्र नरूला
ने किया। कैंप में लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जगमोहन, यूनिसेफ से हरेंद्र पंवार, अस्पताल से स्टाफ राजकुमार तथा डीआई मनु शंकर अग्रवाल ने भी अपना रक्तदान किया। दोपहर दो बजे तक 52 लोगों ने रक्तदान दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी ने कहा कि रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। हर एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उधर, रक्तदान करने के लिए संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोग ही अधिक संख्या में पहुंचे। शिविर में छह महिलाओं ने रक्तदान किया, जबकि 46 पुरुषों ने रक्तदान किया।