{"_id":"6091b82f8ebc3e8dbd7bba21","slug":"806-corona-patients-found-in-meerut-18-dead-meerut-news-mrt5370895102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मेरठ में मिले 806 नए मरीज, 18 लोगों की गई जान, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: मेरठ में मिले 806 नए मरीज, 18 लोगों की गई जान, लोगों में दहशत
Wed, 05 May 2021 09:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:52 AM IST
सार
मेरठ में कोरोना का कहर जारी है। जिले में मंगलवार को 806 मरीज मिले, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर जारी है। जिले में मंगलवार को 806 मरीज मिले, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 13 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और पांच की मौत निजी अस्पतालों में हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को 6652 सैंपलों की जांच हुई। जिले में अब 12748 सक्रिय केस हैं। इनमें से 1891 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4940 होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में ज्यादा जयभीमनगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, राजेंद्र नगर और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद में अब तक 45789 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 485 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1044 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 32556 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना के मरीजों की बड़ी तादाद में मृत्यु हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में उन्हें दर्ज नहीं किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के आंकड़े दर्ज नहीं किए जा रहे हैं, जबकि आरोप ये भी है कि निजी अस्पताल भी कोरोना की मौत का आंकड़ा छुपा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:
. देवबंद: नहीं रहे दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नूर आलम, दुनिया भर में था बड़ा नाम
. बागपत : कोरोना के बीच जानलेवा बुखार का कहर जारी, तीन महिलाओं सहित छह की मौत