फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   800 hundred letre lahan destroied by police and aabkari department

खादर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग ने 800 लीटर लहन नष्ट किया

Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
800 hundred letre lahan destroied by police and aabkari department
खादर में अवैध भट्ठियां नष्ट करते पुलिसकर्मी। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने खादर क्षेत्र के जंगल में छापा मारकर 800 लीटर लहन नष्ट कराई। वहीं बंद पड़ी एक भट्ठी को ध्वस्त करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी विभाग व पुलिसकर्मियों ने खानापूर्ति की है। शराब माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जानीखुर्द थाना क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। शनिवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक अतुल त्रिपाठी व एसआई महेश राणा ने परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र के जंगल में कच्ची शराब के माफियाओं की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। युवा भाजपा नेता अरुण नीमका ने बताया कि ग्राम नीमका, कुंडा, मिर्जापुर, जोरावाला एवं गंगा किनारे दर्जनों अवैध भट्ठियां चल रही हैं। आरोप है कि आसिफाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज की मिलीभगत के चलते माफियाओं पर कोई कार्रवाई नही की जा रही। कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेश राणा ने बताया कि अभियान चला कर आठ सौ लीटर लहन नष्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed