व्यापारी के घर 8 लाख की डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई निवासी मोबीन पुत्र मुंतियाज की गांव के बाहर सीमेंट की दुकान है। मंगलवार को वह जयपुर गया था। घर में उसकी पत्नी आसमां और दो बच्चे थे। मकान के मेन गेट पर दरवाजा नहीं है। रात में लगभग दो बजे मेन गेट से आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। हथियारों के बल पर महिला और दोनों बच्चों को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने महिला को धमकी दी कि शोर मचाने पर बच्चों को मार देंगे। बदमाशों ने सेफ मेें रखे 3.6 लाख रुपये, सोने और चांदी के जेवरात कब्जे में ले लिये।
महिला के कुंडल और चेन भी उतरवा ली। बदमाशों ने लड़की की शादी का सामान भी ले लिया। घर में रखे कीमती बर्तन भी बदमाश ले गए। बदमाश महिला और बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगाकर चले गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटी। व्यापारी के भाई मुरसलीन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इस पर एसओ सरूरपुर मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसओ सरूरपुर को खुलासे के लिए सख्त हिदायत दी। पीड़िता ने बताया कि बदमाश नकदी समेत आठ लाख क ा सामान ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि एसपी देहात का कहना है जांच में बदमाशों की संख्या चार सामने आई है। इसलिए लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
एक सप्ताह में जिले में तीसरी डकैती
जिलें में बदमाशों ने पुलिस क ो चुनौती देते हुए एक सप्ताह में डकैती की तीसरी वारदात की है। शास्त्रीनगर सेक्टर- 9 में पिछले सप्ताह बुधवार को पीएनबी के रिटायर्ड मैनेजर के घर डकैती हुई थी। इसके तीन दिन बाद बदमाशों ने सिविल लाइन क्षेत्र में डॉक्टर के घर लाखों रुपये की डकैती डाली थी।