फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8 lakh devotees to Jalabhishek in 24 hours

24 घंटे में आठ लाख भक्त करेंगे जलाभिषेक

Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
8 lakh devotees to Jalabhishek in 24 hours
5:00 बजे सुबह से श्रावण सोमवार का होगा जलाभिषेक
विज्ञापन

5:00 शाम से चढ़ना शुरू होगा त्रयोदशी का जल
- औघड़नाथ मंदिर में रविवार देर रात तक दस हजार से ज्यादा कांवड़ियों ने चढ़ाया हाजिरी का जल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। औघड़नाथ मंदिर में आज सुबह पांच बजे से श्रावण सोमवार का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इस बीच शिव भक्तों के साथ कांवड़िये भी जलाभिषेक करेंगे। शाम पांच बजे से त्रयोदशी का जल शुरू हो जाएगा। वहीं, औघड़नाथ मंदिर में देर रात तक पहुंचे दस हजार से ज्यादा कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाया।
कांवड़ लेकर शहर पहुंचने वाले शिव भक्तों ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू कर दिया है। रविवार देर रात तक मंदिर में दस हजार से ज्यादा कांवड़ियों ने भोलेनाथ को हाजिरी जल अर्पित किया। मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल के अनुसार आने वाले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा कांवड़िये और शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। बीते साल त्रयोदशी और चतुर्दशी में पांच लाख के करीब भक्तों ने जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर के आसपास हनुमान चौक से नैंसी चौराहा नाले तक कई स्थानों पर लोग कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। शनि देव मंदिर वेस्ट एंड रोड सहित शिव चौक पर सदर तक कांवड़ियों का हुजूम आज सुबह उमड़ेगा। मंदिर के सामने प्रशासनिक और श्रद्धालुओं ने कैंप भी लगाए हैं। मंदिर परिसर के आधा किलोमीटर क्षेत्र की परिधि में मेले के मद्देनजर दुकानें, झूले आदि लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरिकेडिंग का काम पूरा
बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर में श्रावण सोमवार के मद्देनजर बेरिकेडिंग का काम पूरा हो गया है। लाइटिंग आदि का प्रबंध किया गया है। जलाभिषेक के लिए दस हजार लोटों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed