फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 7th student asked for 10 lakh extortion from the principal

यूपी: क्राइम पेट्रोल देख 7वीं के छात्र ने प्रधानाचार्य से मांगी 10 लाख की रंगदारी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

Wed, 23 Feb 2022 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Feb 2022 05:09 PM IST
सार

सातवीं के छात्र ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने प्रधानाचार्य से ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। यही नहीं रुपये न देने पर प्रधानाचार्य व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Meerut News: 7th student asked for 10 lakh extortion from the principal
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर सातवीं कक्षा के छात्र ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा से दस लाख की रंगदारी मांग ली। रुपये न देने पर प्रधानाचार्य व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले मामला पुलिस तक पहुंचता कि छात्र को उसके परिजन प्रधानाचार्य के पास लेकर पहुंच गए और माफी मांगी। प्रधानाचार्य ने उसे हिदायत देकर माफ कर दिया।

विज्ञापन


मामला मेरठ में परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आई और दस लाख की रंगदारी मांग ली। इससे प्रधानाचार्य और उनका परिवार दहशत में आ गया। प्रधानाचार्य ने खुद ही जांच पड़ताल कर पता लगा लिया कि यह उनके ही कॉलेज के सातवीं के छात्र ने हरकत की है। प्रधानाचार्य ने इस मामले की शिकायत उसके परिजनों से कर दी। मंगलवार सुबह कॉलेज खुलने पर छात्र व उसके परिजनों को स्कूल बुलवाया। पता चला कि छात्र के पिता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई है। प्रधानाचार्य व परिवार के लोगों ने छात्र को धमकाकर आगे ऐसी हरकत न करने को कहकर माफ कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र मध्यम परिवार से है। इसका भविष्य खराब न हो इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कराई जा रही। एएसपी ब्रह्मुपरी विवेक यादव का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


युवती ने लोकदल के नेता से मांगे 11 लाख
लोकदल नेता के मोबाइल पर एक युवती ने वीडियो कॉल करके 11 लाख रुपये मांग लिए। आरोप है कि युवती ने वीडियो कॉल करके अश्लील हरकत की और लोकदल के नेता की भी रिकॉर्डिंग कर ली। जिसके बाद उसको ब्लैकमेल करने लगी। मामले की शिकायत लोकदल नेता ने परतापुर थाने में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक कदम: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मचारी ने लगाई फांसी, एक युवक ने भी दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव

सोमवार रात एक युवती ने लोकदल के महानगर महासचिव को वीडियो कॉल की और अश्लील वीडियो लोकदल नेता के साथ अटैच कर ली। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बताया है कि युवती ने वस्त्र उतारने शुरू कर दिए और मेरी फोटो अपने साथ अटैच कर ली और उसके बाद युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाल दी है। युवती ने धमकी दी कि 11 लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दूंगी। मंगलवार को युवक ने कॉल आने वाले फोन नंबर के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed