फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   75 thousand awardee crook arrested in an encounter in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में 75 हजार का इनामी अनिल ककड़ीपुर घायल, दो पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

Tue, 09 Jun 2020 08:47 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर 
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर  Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 09 Jun 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
75 thousand awardee crook arrested in an encounter in muzaffarnagar
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 75 हजार के इनामी बदमाश ककड़ीपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के साथ ही सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा भी दो गोली लगने से घायल हो गए, जबकि सब इस्पेक्टर जयवीर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। 

विज्ञापन


बदमाश अनिल लखनऊ के फार्म हाउस में 17 मई को हुई राठौड़ा निवासी लविश की हत्या के साथ ही 23 मई को गांव मिंड़काली में हुए सौरभ इटावा व प्रशांत वाजिदपुर, बड़ौत के दोहरे हत्याकांड में भी वांछित था। अनिल पर लखनऊ से 50 हजार और मुजफ्फरनगर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना पुलिस ने बदमाश अनिल को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस रात में ही उसे सौरभ-प्रशांत हत्याकांड में आला कत्ल की बरामदगी के लिए गांव मिंडकाली के जंगल में लेकर गई थी। देहात नेपाल सिंह के अनुसार, वहां अनिल ने एक पुलिसकर्मी से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दरोगा राकेश शर्मा दो गोलियां लगने से घायल हुए और जयवीर सिंह को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश अनिल भी गोली लगने से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दुष्कर्म, फिर आरोपी वसीम ने कहा- साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा

एसपी देहात ने बताया कि, लखनऊ के लविश हत्याकांड में उसका फुफेरा भाई प्रशांत वादी था, जिसकी हत्या होने के साथ ही लविश हत्याकांड का आरोपी रहा सौरभ भी पांच गोलियां लगने से घायल हुआ था, जिसकी मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लविश, प्रशांत और सौरव की हत्या में अनिल ककड़ीपुर नामजद है।  बदमाश अनिल पर लखनऊ और मुजफ्फरनगर में हत्या व लूट के कई मुकदमे दर्ज है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed