फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दुष्कर्म, फिर आरोपी वसीम ने कहा- साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा

Mon, 08 Jun 2020 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Meerut Love Jihad Case, Accused Wasim arrested in case of sexually assaulted on student in Meerut
आरोपी वसीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में हापुड़ निवासी कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी वसीम धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। धमकी दे रहा था साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Meerut Love Jihad Case, Accused Wasim arrested in case of sexually assaulted on student in Meerut
वसीम का फर्जी आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

वसीम ने छात्रा की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेज दिया गया।

Meerut Love Jihad Case, Accused Wasim arrested in case of sexually assaulted on student in Meerut
आरोपी फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला

एएसपी किठौर रामानंद कुशवाहा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली है। वसीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हापुड़ निवासी लॉ की छात्रा ने वसीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि वसीम ने साजिश के तहत पहचान छिपा ली थी। फेसबुक पर उसकी आईडी दिनेश रावत के नाम से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Love Jihad Case, Accused Wasim arrested in case of sexually assaulted on student in Meerut
फेसबुक पर बना रखी थी आईडी - फोटो : अमर उजाला

उसने दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के नाम से फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात भी बनवा लिए। इन कागजों के आधार पर वह नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ रहा।

विज्ञापन
Meerut Love Jihad Case, Accused Wasim arrested in case of sexually assaulted on student in Meerut
आरोपी की फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला

दसवीं पास तथाकथित दिनेश अपने आपको पत्रकार भी बताता था। करीब दो साल पहले उसने हापुड़ निवासी एक युवती को झांसे में लिया था। युवती को वह अपना नाम दिनेश रावत बताता रहा। कुछ समय पहले आरोपी ने छात्रा की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed