{"_id":"5f67bbd18ebc3e8baf2ecf3a","slug":"72-percent-left-review-officer-s-examination-city-news-mrt502310595","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 फीसदी ने छोड़ी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 फीसदी ने छोड़ी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में कोरोना का असर साफ दिखाई दिया। रविवार को हुई परीक्षा में 72 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 42 केंद्रों पर पंजीकृत 19757 परीक्षार्थियों में सिर्फ 5470 ही उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए छात्रों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
मेरठ में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए। पहले पाली की परीक्षा साढ़े 11 बजे संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हुई। परीक्षा के आयोजन में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, वहां पर वीडियोग्राफी कराई गई। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। परीक्षा के लिए एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार श्रीवास्तव और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम गिरजेश चौधरी समन्वय अधिकारी रहे। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बताया कि किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षार्थियों ने बताया कि साल 2016 की परीक्षा का आयोजन हुआ है। पेपर ठीक आया। परीक्षार्थियों के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी नहीं हुई।