{"_id":"5cb4ea7fbdec2214720fc582","slug":"71555360383-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी गंगनहर पुल पर दिनभर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी गंगनहर पुल पर दिनभर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहा स्थित जानी गंगनहर पुल पर सोमवार को भी पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। सुबह से लगे जाम के दौरान बीएड की परीक्षा की समाप्ति पर हालात और खराब हो गए। हालांकि पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में लगी रही।
मेरठ-बागपत मार्ग और कांवड़ मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम की स्थिति सोमवार को बहुत बुरी रही। बीएड परीक्षा होने के चलते मेरठ-बागपत और कांवड़ मार्ग पर वाहनों की संख्या रोजाना के मुकाबले अधिक रही। सुबह आठ बजे ही यहां वाहनों के एक-दूसरे से आगे निकलने में जाम लग गया। इसकी जानकारी पाकर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि वाहन चालक आगे निकलने के प्रयास में रांग साइड आ गए। इससे जाम की स्थिति और बदतर हो गई। मेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहा स्थित जानी गंगनहर पुल के चारों मार्गों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पूरे दिन जाम से निकलने में वाहन रेंगते नजर आए। जाम से निकलने में वाहनों को एक से दो घंटे का समय लग गया। वहीं, शाम के समय बीएड प्रवेश परीक्षा छूटने पर जाम की हालत और बुरी हो गई। पुलिस देर शाम यातायात सामान्य कर पाई।
मुख्य बातें
पुलिस के जाम खुलवाने में छूटे पसीने, बीएड प्रवेश परीक्षा ने बढ़ाई मुसीबत
देर शाम यातायात सामान्य होने पर राहत की सांस ली