फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेंच की मांग को लेकर गरजे वकील, कराया टोल प्लाजा फ्री

बेंच की मांग को लेकर गरजे वकील, कराया टोल प्लाजा फ्री

Thu, 31 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बेंच की मांग को लेकर गरजे वकील, कराया टोल प्लाजा फ्री
बेंच की मांग को लेकर गरजे वकील, कराया टोल प्लाजा फ्री
विज्ञापन


मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बुधवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर के वकीलों ने रुड़की रोड सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने नारेबाजी कर दो घंटे तक टोल फ्री किया।
हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुपालन में मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता बुधवार सुबह कचहरी से टोल प्लाजा पहुंचे। वहीं, मुजफ्फरनगर के वकीलों के साथ संयुक्त रूप से टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री कराया। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री और केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन और समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी व सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष के नेेतृत्व में यह आंदोलन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग के नारे लगाए तथा आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लोगों को हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता बताते हुए पोस्टर बांटकर समर्थन मांगा। प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन के सचिव सुनील दत्त शर्मा, सुगंध जैन, एसडी शर्मा, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र मलिक, मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौ. नरेंद्रपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, उदयवीर राणा, सुभाष त्यागी, मुकेश वालिया, तरुण ढाका, सतीश शर्मा, रविकांत भारद्वाज, राजीव गोयल, अशोक गुप्ता, देव प्रकाश, राजीव शर्मा, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, अजय शर्मा, जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर, प्रवीण सुधार, अब्दुल जब्बार खान, राजपाल सिंह रजपुरा, मांगेराम, नेपाल सिंह सोम, चरण सिंह त्यागी, राजकुमार गुर्जर, जसवीर मवाना, प्रेम सिंह सोम, उदयवीर राणा, मनुज कुमार बुटार, नीरज विकल, अशोक सोम, सुनील मलिक, श्रवण चौधरी, दीपक चाहल, नदीम त्यागी, अमरपाल राणा, प्रेरणा, नीरज सोम सहित काफी संख्या में वकीलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच मेरठ की जरूरत
वकीलों ने वाहनों पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। कहा कि हाईकोर्ट बेंच अब मेरठ की जरूरत है इसलिए मेरठ को हर हाल में अब बेंच मिलनी चाहिए।
कई साल से लड़ रहे
केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी ने कहा कि बेंच की मांग को लेकर कई वर्षों से वकील लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हाईकोर्ट बेंच की जरूरत है। यहां बेंच की स्थापना होनी चाहिए। इसके लिए संघर्ष समिति क्षेत्र के सभी संगठनों और जागरूक नागरिकों से अपील करती है कि समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें।
सात करोड़ जनसंख्या, बेंच नहीं
संघर्ष समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वर्तमान में लगभग सात करोड़ है। जबकि यहां हाईकोर्ट की कोई बेंच अभी तक स्थापित नहीं की गई है। यहां बेंच की स्थापना की जानी चाहिए। इनके अलावा अधिवक्ता राजपाल सिंह, अनिल जंगाला, प्रदीप शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

दो घंटे कब्जे में रहा प्लाजा
वकीलों के कब्जे में करीब दो घंटे तक टोल प्लाजा रहा। वकीलों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। वकीलों ने टोल प्लाजा पर ही टेंट लगाया था। यहीं पर हलवा पूरी का आनंद लिया। इस दौरान कई वकीलों ने सेल्फी भी ली। प्रदर्शन के दौरान सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित इंस्पेक्टर पल्लवपुरम समेत कई थानों का पुलिस फोर्स और पीएसी बल तैनात रहा। उधर, बताया गया कि दो घंटे तक टोल फ्री रहने से टोल प्लाजा को करीब पांच लाख रुपये का फटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed