फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के तत्वाधान मे माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञ

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के तत्वाधान मे माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञ

Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के तत्वाधान मे माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम प्रधानों एवं गण्यमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। वहीं, लोगोें ने जलूस निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने ब्लॉक पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उधर, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी से तहसील की घोषणा कराने की मांग की।
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के अध्यक्ष अवधेश त्यागी उर्फ जिप्पी की अध्यक्षता में गण्यमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष अवधेश त्यागी उर्फ जिप्पी, भूदेव शर्मा, संजय शर्मा प्रधान आदि ने कहा कि माछरा को तहसील बनवाने की मांग करीब 20 वर्षों से आवाज उठा रहे हैं। मेरठ के तत्कालीन एडीएम चंद्रहास शर्मा ने उस समय ब्लॉक माछरा एवं रजपुरा का कुछ हिस्सा परीक्षितगढ़ ब्लॉक एवं खरखौदा ब्लॉक का जोड़कर माछरा तहसील बनाने का प्रस्ताव लखनऊ भेजा था। उस समय बताया था कि माछरा ब्लॉक के गांवों से मवाना तहसील करीब 45 किलोमीटर दूर है। इसलिए माछरा को तहसील बनाया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र के लोगों को सुलभ न्याय मिल सके। माछरा के लोग नि:शुल्क जमीन व भवन भी तहसील के लिए उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते माह मेरठ के डीएम एवं अन्य अधिकारियों से माछरा को तहसील बनाए जाने की मौलिक स्थिति तथा अन्य कागजात मांगे थे। जिससे 2019 में माछरा को तहसील की घोषणा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, रहदरा, पसवाड़ा, बड़ागांव, रछौती, शोल्दा, बहरोड़ा, हसनपुर कलां, भगवानपुर चट्टावन, मेघराजपुर, खंद्रावली, मानपुर, कुलीपुर, कायस्थ बड्ढा आदि ब्लॉक के 42 गांवों के प्रधान एवं गण्यमान्य लोग तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर जुलूुस के रूप में ब्लॉक माछरा पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां धर्मेंद्र शर्मा, दीपक त्यागी प्रधान नंगली अब्दुल्ला, शिवराज भाटी प्रधान कासमपुर, मनोज चौधरी, राजवीर रहदरा, अशोक, पदम सिंह, प्रेम सिंह, मुकेश प्रधान, मनोज शर्मा, गुलाब बक्शी, फरमान, साईपाल, कंवरपाल, तेजपाल प्रजापति, राकेश त्यागी प्रधान, उपेश कुमार, प्रमोद त्यागी, दीपक त्यागी उर्फ दीपू, आरिफ प्रधान, कुलदीप, अमित खटाना हसनपुर कलां, मनोज शोल्दा, कलीराम शर्मा, किरणवती, हरवीर सैनी, गंगाशरण, सुंदर सैनी, प्रदीप भाटी, सकटू कश्यप, वीरेंद्र त्यागी, रमेश भारती, सतपाल प्रधान दुष्यंत त्यागी प्रधान, डॉ. रविन्द्र प्रधान, महेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
किठौर विधायक से तहसील की शीघ्र घोषणा कराए जाने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed