फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा की जीत पर शहर में कई जगह जश्न

सपा की जीत पर शहर में कई जगह जश्न

Thu, 15 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
सपा की जीत पर शहर में कई जगह जश्न
सपा की जीत पर शहर में मनाया जश्न
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत पर बुधवार को शहर में जगह-जगह जश्न मनाया गया। नेताओं ने एक स्वर में भाजपा को कड़ी नसीहत भी दी।
जीत की जानकारी जैसे ही कार्यकर्ताओं को मिली तो वे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पर जमा होने लगे। उन्होंने और ढोल नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, सुरेश चंद्र यादव, मुनकाद अली, अजीत यादव, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, दीपक गिरी, आदिल चौहान, बाबर चौहान, हरिभूषण खटीक, अवधेश शर्मा, रविंद्र प्रेमी, यूसुफ सैफी, अजय अधाना, मृदुला यादव, अनीता मिलन, नगमा, नरेश चौधरी, चरनजीत बिरदी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सपा छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष सम्राट मलिक के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। संदीप वर्मा, विकास, दीपक शर्मा, अब्दुल मौजूद रहे। घंटाघर, हापुड़ अड्डा और बच्चा पार्क पर सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, गुलाम मोहम्मद, ताहिर अब्बासी, अफजाल सैफी, सपा युवजन सभा केअध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ईशु, विपिन मनोठिया, जयकरण भूटानी, उवैस खान, दीपक मोदी, सलाउद्दीन सैफी, आमिर, आबिद मौजूद रहे। समाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सभा के जिला अध्यक्ष गगन राणा एडवोकेट, फुरकान रिजवी, सतेंद्र डागर, राशिद, नदीम त्यागी, राहुल वसीम तथा बसपा के विनोद राणा, केपी गुर्जर मौजूद रहे। वहीं मोदीपुरम में पल्लवपुरम फेज दो में कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सुधाकर सिंह कश्यप, सतपाल कश्यप, ब्रह्मपाल सिंह, रोहताश, सेठपाल, रामपाल, राकेश कश्यप, सुंदर कश्यप, अनुज, राजकुमार मौजूद रहे। सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश महामना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटी। इस दौरान शिवा ठाकुर, डॉ. कय्यूम, अनीस सलमानी, राजीव सोनकर, किशनलाल कनौजिया, दीपक यादव, नवीन, विनोद यादव रहे।
विज्ञापन


भाजपा से लोग परेशान
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त है। 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
बजे ढोल नगाड़े, बांटी गई मिठाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed