{"_id":"5a7cbcc74f1c1b4d588b798c","slug":"71518124231-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी देने वाले टीचर हैं या ट्यूटर, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी देने वाले टीचर हैं या ट्यूटर, बैठी जांच
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी देने वाले टीचर हैं या ट्यूटर, बैठी जांच
मेरठ। बागपत के एक इंटर कॉलेज में ड्यूटी कर रहे आठ कक्ष निरीक्षकों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच बैठी दी है। उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षक टीचर नहीं, ट्यूटर हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि ब्रह्म सुधार समाज इंटर कॉलेज छपरौली में आठ ऐसे कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी हुई थी, जो ट्यूटर बताए जा रहे हैं। इस सूचना पर छापामारी की गई तो वहां आठ में से तीन ही कक्ष निरीक्षक मिले। इनकी जांच बैठा दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। उससे भी कक्ष निरीक्षकों की पहचान की जाएगी। अगर ड्यूटी गलत पाई जाती है तो जिसने उनकी ड्यूटी लगाई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। बीएसए, अकाउंट अफसर और जीआईसी प्रिंसिपल की टीम इसकी जांच करेगी।