{"_id":"59bc27a44f1c1bae688b4ce9","slug":"71505503140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराए अभिभावकों ने स्कूल नहीं भेजी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराए अभिभावकों ने स्कूल नहीं भेजी बेटियां
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छह बाइक सवार युवकों के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही एक स्कूल बस का पीछा करने और छेड़खानी से घबराए अभिभावकों ने अपने बेटे-बेटियों को स्कूल नहीं भेजा और बसों को खाली लौटा दिया। अभिभावकों ने थाने पर भी प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार को शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर कांधला जा रही थी, तो दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने बस का पीछा किया था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में अभिभावकों ने थाने पहुंचकर बाइकों के नंबर पुलिस को दिए थे और कार्रवाई के लिए हंगामा किया था। इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने थाना कांधला पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे। इस दौरान सिल्वर बेल्स स्कूल की तीन बसें भी थाने के सामने खड़ी रहीं और खाली ही शामली लौट गईं। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बाइक के नंबरों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक ने बताया है कि एक छात्रा से उसकी दोस्ती है, जिसके चलते वह अपने साथियों सहित बस के पीछे गया था। उन्होंने बताया कि जल्दी ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।