{"_id":"59a72c744f1c1be2278b487e","slug":"71504128116-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या ग्लोबल में हुई शब्द पांडित्य भाषण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या ग्लोबल में हुई शब्द पांडित्य भाषण प्रतियोगिता
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल में बुधवार को अंतर विद्यालय शब्द पांडित्य भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के 16 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
शुभारंभ एमआईईटी स्कूल के प्रिंसिपल पॉयस फर्डिनेंड्स ने किया। निर्णायक की भूमिका शशि शर्मा ने निभाई। हिंदी व अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने मन के हारे हार है मन के जीते जीत, साथ मिलकर एक बड़े परिवर्तन को लाया जा सकता है, स्वच्छ भारत अभियान विषयों पर विचार रखे। हिंदी वर्ग की प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की हिमांशी भारद्वाज विजेता, दा आर्यन्स पब्लिक स्कूल की लावन्या सिंघल दूसरी विजेता रहीं। तीसरा स्थान वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल की कनिका यादव ने जीता। केएल इंटरनेशनल स्कूल के अक्षय तोमर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंग्रेजी माध्यम प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल के तारुष अग्रवाल पहले, विद्या ग्लोबल स्कूल की अमूल्या अग्रवाल दूसरी व सेंट जोंस पब्लिक स्कूल की रोजा अख्तर तीसरी विजेता बनी। दा आर्यन्स स्कूल की प्रांजलि चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। हिंदी माध्यम में श्रेष्ठ विषय व प्रस्तुतीकरण के लिए दीवान पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन पूनिया एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के धैर्य सिंघल को पुरस्कृत किया गया। अंग्रेजी माध्यम में श्रेष्ठ विषय व प्रस्तुतीकरण के लिए इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कुशाग्र राजपूत एवं दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की परिधि गोयल को विजेता चुना गया। वाइस प्रिंसिपल स्वप्ना आलफे ने आभार दिया। संचालन गुरबानी कौर व नूपुर त्रिपाठी ने किया। विद्या परिवार के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महानिदेशक पी बसाक, प्रबंध निदेशक सौरभ जैन, कार्यकारी निदेशक विशाल जैन ने उत्साह बढ़ाया।