फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 crore rupees deposited for mitigation, yet the seal remains, traders upset

Meerut News: शमन को जमा किए 70 करोड़ फिर भी हुए सील, उखड़े व्यापारी

Thu, 09 Apr 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
70 crore rupees deposited for mitigation, yet the seal remains, traders upset
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शमन के लिए धनराशि जमा होने के बावजूद उनके निर्माण सील कर दिए गए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत शमन के लिए 70 करोड़ रुपये व्यापारियों ने जमा किए। इसके बावजूद सील लगा दी गई। निर्माण सील होने पर ऐसे तमाम व्यापारी उखड़ गए और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट के व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने कहा कि पूरे बाजार में तमाम व्यापारियों ने शमन के लिए शुल्क जमा कराया है। उन्होंने कहा कि वास्तुविद नियोजक की ओर से पहले फेज में 80 व्यापारियों को पत्र जारी कर भू-उपयोग बदलने के लिए शमन शुल्क जमा करने के आदेश दिए गए। इसका पत्र भी आया जिसके बाद लगातार व्यापारियों ने फ्रंट दस फुट तक छोड़ा और शमन शुल्क जमा कराया। इसके बावजूद तमाम निर्माण सील कर दिए गए।
विज्ञापन


700 लोगों को मिलेगी कोर्ट के आदेश से राहत : उप आवास आयुक्त
आवास एवं विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों के शमन शुल्क के रूप में 70 करोड़ रुपये जमा करने के दावे को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह दावा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे निर्माणकर्ताओं को राहत मिलेगी। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इसके तहत कम से कम 700 लोगों को राहत मिलेगी। वह अपने निर्माण में सेट बैक आदि छोड़ते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप इसे दुरुस्त कर लें तो उनका निर्माण नियमित हो जाएगा। अभी तक सील किए गए कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत कितनी दुकानें आ रही हैं इसके लिए सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed