{"_id":"582b76e84f1c1b56368ff3eb","slug":"67-laks-ans-pistal-in-sarafa-karobari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सराफा व्यापारी की कार से मिले 67 लाख, पिस्टल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सराफा व्यापारी की कार से मिले 67 लाख, पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 16 Nov 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े 67 लाख रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काले धन की रोकथाम के लिए 500 और एक हजार के नोट बंद होने के बाद से पुलिस और आयकर विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार दोपहर मेडिकल पुलिस ने तेजगढ़ी चौराहे से सराफा व्यापारी की क ार से चेकिंग के दौरान 35 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस और आयकर टीम इसकी जांच कर ही रही थी तो शाम को कार की तलाशी के दौरान 32 लाख रुपये और पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया।
सदर थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ला निवासी अनुज जैन पुत्र प्रेमचंद का सराफा कारोबार है। मंगलवार दोपहर अनुज अपने ड्राइवर रोहित निवासी बेगमबाग के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से पैसा जमा करने शास्त्रीनगर में पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। पीएनबी के बाद व्यापारी को गढ़ रोड पर एचडीएफसी बैंक भी जाना था। तेजगढ़ी चौराहे पर चेकिंग कर रहे एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने कार को रोक लिया।
इस बीच वहां सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार भी पहुंच गए। तलाशी के दौरान कार से थैले में रखी रकम मिली। पूछताछ में व्यापारी ने 35 से 40 लाख रुपये होना बताया। जिसके बाद पुलिस कार को थाने ले गई। थाने पर ही आयकर विभाग की टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन
गिनती में यह कैश 35 लाख रुपये मिला। जिनमें दो गड्डी पांच सौ के नोट की थी बाकी सभी एक हजार के नोट थे। व्यापारी ने शाम तक 35 लाख रुपये की सेल्स संबंधी कागजात दिखाए। पांच घंटे बाद पुलिस ने थाने के बाहर खड़ी कार की दोबारा तलाशी ली तो सीट के नीचे नोटों से भरा एक और थैला और पिस्टल मिली। जो गिनती में 32 लाख रुपये निकला। व्यापारी की कार से कुल 67 लाख रुपये और पिस्टल बरामद होने के बाद मामला गहरा गया।
आयकर विभाग के अधिकारी देर रात तक जांच में जुटे रहे। इस दौरान थाने में व्यापारी के पक्ष में अन्य लोगों का भी जमावड़ा लगा रहा। पीड़ित व्यापारी ने कहा कि उसका पैसा एक नंबर का है। वह एक-एक कागज दिखा देगा। वहीं आयकर अफसरों ने इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया।
सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पहले कार से 35 लाख रुपये मिले थे। शाम को फिर कार की तलाशी में उसी कार से 32 लाख रुपये और एक पिस्टल मिली। पूरे मामले की आयकर विभाग जांच कर रहा है। निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होगी।