फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   665 associations will elect 16 office bearers including the president.

Meerut News: 665 एसोसिएशन करेंगी अध्यक्ष सहित 16 पदाधिकारियों का चुनाव

Tue, 07 Apr 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
665 associations will elect 16 office bearers including the president.
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट ने चुनाव की घोषणा कर दी है। 16 पदों पर चुनाव के लिए सोमवार को कार्यकारिणी सभा बुलाई गई है। यह सभा जिमखाना मैदान के सामने अपार भवन में दोपहर तीन बजे होगी।
विज्ञापन


इस सभा में तीन अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। पूर्व में महेश सिंघल, मनोज अग्रवाल और विनोद गर्ग ने चुनाव कराए थे। इस बार भी उनका चुनाव अधिकारी बनना तय है। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि चुनाव की तारीख और प्रक्रिया पर चुनाव अधिकारी निर्णय लेंगे। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, तीन उपाध्यक्ष और नौ मंत्री चुने जाएंगे। व्यापारिक संस्थाओं को चुनाव से पहले 1500 रुपये का तीन साल का शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद सदस्यता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ शहर का सबसे बड़ा संगठन है। इससे शहर की 665 व्यापारिक संस्थाएं जुड़ी हैं। पिछली बार संगठन में निर्विरोध पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ था लेकिन इस बार चुनाव तय है। संगठन में दो फाड़ होने के कारण अजय गुप्ता गुट पूरी तरह अलग हो गया है। व्यापारियों में चर्चा है कि दोनों संगठन एक होकर चुनाव मैदान में आ सकते हैं जिससे चुनाव बहुत अधिक कांटे का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed