{"_id":"5cdf2425bdec220715068798","slug":"61558127653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में भीग गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा में भीग गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा में भीग गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं
क्रय केंद्रों पर नहीं गेहूं रखरखाव के लिए उचित व्यवस्था
खरखौदा। इसे विभाग की लापरवाही कहें या उचित व्यवस्था का अभाव। खरखौदा एवं बिजौली गेहूं क्रय केंद्र पर उठान नहीं होने से सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग रहा है। गोदाम इंचार्ज का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद गेहूं नहीं उठाया गया। कस्बे में किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में पीसीएफ द्वारा, गांव कैली में किसान सेवा सहकारी समिति में यूपीएसएस व गांव बिजौली में पीसीएफ द्वारा गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां खरखौदा क्रय केंद्र के लिए 10 हजार क्विंटल गेेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें किसानों के गेहूं खरीद का भुगतान करने के लिए सभी क्रय केंद्रों के खातों में उचित धनराशि व खाली बोरे सहित सभी उचित व्यवस्था की गई है। खरखौदा गेहूं क्रय केंद्र पर अभी तक करीब छह हजार क्विंटल गेेहूं खरीदा जा चुका है। गांव बिजौली स्थित क्रय केंद्र को 3500 क्विंटल गेेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। यहां 4150 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। लेकिन केंद्र पर गोदाम की उचित व्यवस्था नहीं है। केंद्र से 3400 क्विंटल गेहूं एफसीआई को भेेजा जा चुका है, लेकिन इस केंद्र पर अभी भी करीब 800 क्विंटल गेहूं खुले में ही पड़ा हुआ है। जो बारिश में लगातार भीग रहा है। लोहियानगर स्थित क्रय केंद्र को 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें क्रय केंद्र द्वारा करीब 3900 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। लेकिन यहां खरीद एफसीआई द्वारा स्वयं की जा रही है। उधर क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है कि गेहूं को गोदाम में पहुंचाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है।
उठान ठीक से नहीं हो रहा
क्रय केंद्र बड़ा है। लेकिन समय से गेहूं का उठान ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। अधिकारियों से कई बार इस मामले में शिकायत की जा चुकी है। केंद्र पर जो गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल व पिन्नी है वह पुरानी हो चुकी है।- दिनेश गिरि, गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी खरखौदा
जिला विपणन अधिकारी से बात करेंगे
दो दिन पहले जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों ने केंद्र पर गेहूं के रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था ठीक बताई थी। लेकिन यदि गेहूं भीगा है तो उसके खराब होने का खतरा भी है। इस मामले में जिला विपणन अधिकारी से बात की जाएगी। कमलेश कुमार, एसडीएम सदर