फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला गन्ना समिति पर पर्ची समस्या को लेकर किसानों ने किया हंगामा

दौराला गन्ना समिति पर पर्ची समस्या को लेकर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दौराला गन्ना समिति पर पर्ची समस्या को लेकर किसानों ने किया हंगामा
समिति के सचिव ने समझा-बुझाकर किया शांत
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। गन्ना समिति दौराला में किसानों ने पर्ची नहीं आने पर सोमवार को जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि समय से पर्ची नहीं आ रही है, जबकि मिल बंद होने की कगार पर है। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर पहुंचे समिति के सचिव ने तुरंत मामले की जांच कराने की बात कही और ग्रामीणों की समय पर पर्ची पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

भाकियू के संजय के नेतृत्व में सोमवार को बड़कली गांव के किसान एकत्रित होकर दौराला गन्ना समिति कार्यालय पर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि पिछले एक माह से पर्ची नहीं पहुंच रही हैं, जबकि शुगर मिल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बंद होने की कगार पर है। किसानों का यह भी आरोप है कि कुछ किसानों की समय से पहले पर्ची पहुंच रही है, लेकिन उनकी पर्ची समय आने के बाद भी नहीं पहुंच रही है। किसानों ने समिति के कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। कार्यालय के कर्मचारियों ने इसकी सूचना समिति के सचिव आनंद प्रकाश दुबे को दी तो वह तुरंत समिति कार्यालय पहुंच गए। सचिव ने किसानों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों की पर्ची समय से नहीं पहुंच रही। उनकी पर्ची समय से पहुंचेगी और जिन किसानों की पर्ची अधिक पहुंच रही है। उनकी जांच कराकर निरस्त कराई जाएगी। सचिव के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed