{"_id":"5c27db49bdec2256b421f32b","slug":"61546115913-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना बार एसोसिएशन चुनाव में जयवीर सिंह अध्यक्ष-नवनीत कुमार गौतम बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना बार एसोसिएशन चुनाव में जयवीर सिंह अध्यक्ष-नवनीत कुमार गौतम बने महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2019 के लिए शनिवार को मतदान हुआ और सायं को चार बजे चुनाव अधिकारी रामबीर सिंह राणा द्वारा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी रहे ठा. रामबीर सिंह राणा गुट का लगातार कई वर्षों से बार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर कब्जा चला आ रहा था। वहीं, शिवराज सिंह त्यागी व अशोक गोयल गुट कई वर्षों से हार का सामना कर रहा था। शनिवार को हुए चुनाव में ठा. रामबीर राणा एवं शिवराज सिंह त्यागी, अशोक गोयल गुट के बीच कांटे का चुनाव हुआ। जिसमें एक वोट के अंतर से रामबीर राणा गुट को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि महामंत्री से लेकर कई पदों पर रामबीर राणा गुट हावी रहा।
बार अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह को 53 एवं इनाम अली रिजवी को 52 वोट मिले। जिसमें एक वोट से जयवीर सिंह चिरौड़ी को बार अध्यक्ष पद पर चुनाव अधिकारी ठा. रामबीर सिंह राणा ने विजयी घोषित किया। जबकि बार महामंत्री पद पर नवनीत कुमार गौतम को 57 व मनोज कुमार को 44 वोट मिले। जिसमें नवनीत कुमार गौतम को विजयी घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर संजीव को 54 व प्रवीण को 52 वोट मिले। जिसमें संजीव को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान चुनाव परिणाम घोषित होने पर मिठाई बांटी और जमकर जश्न मनाया।
मुख्य बातें
सरधना बार एसोसिएशन चुनाव में ठा. रामवीर राणा को अध्यक्ष पद पर झटका