{"_id":"5b9d5515867a557ea82f56dd","slug":"61537037589-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल्हेडी पर टूट रहा कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दल्हेडी पर टूट रहा कहर
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीस दिन में 12 की मौत, दल्हेड़ी पर टूट रहा जानलेवा बीमारियों का कहर
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव दल्हेड़ी में जानलेवा बीमारियां कहर बनकर टूट रही है। पिछले 20 दिनों में 12 ग्रामीणों की मौत बीमारियों के चलते हो गई है। अधिकांश मौत बुखार और हार्ट अटैक के कारण होने की बात सामने आई है। इनमें भी हार्ट से अधिक लोगों की मौत हुई है। अचानक गांव में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने से यह सवाल भी लोग उठा रहे है कि अचानक ऐसा क्या हो गया, जो लोगों की दिल पर भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर बीमार लोगों का उपचार कराने की मांग की है।
गांव दल्हेड़ी में में 24 अगस्त से लेकर शनिवार तक 12 ग्रामीणों की आकस्मिक मौतों से पूरा गांव सकते में है। मरने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। सबसे पहली मौत (19) वर्षीय सोनिया की हुई थी। उसके एक ही दिन बाद दूसरी मौत शौकत (38), इसी दिन तीसरी मौत सुधीर कुमार (46) को हुई। इसके अलावा अंगूरी देवी (90),इसम सिंह (82), ओम सिंह (48) की मौत हो गईं। इसके बाद दो बच्चों की मौत र्हुइं। एक बाद एक करके लोग जान गंवाते रहे। गांव में नौवीं मौत श्यामसिंह उम्र (52) की, दसवीं मौत साधू सिंह (62) की हुई। इनके बाद प्रदीप कश्यप (30) को जानलेवा बीमारी लील गइ। दो दिन पहले चंदरूप शर्मा (68) की मौत हुई है। ग्रामीण लगातार हो रही मौतों से गम और सकते में है। अधिकांश मौतों की वजह हार्ट अटैक बताई गई। लोग समझ नहीं पा रहे है कि आखिर क्या कारण जो अचानक गांव में यह बीमारी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान पति सोनू राणा ने बताया कि गांव में ज्यादातर ग्रामीणों की मौत हार्ट अटैक से होना बताई गई है। जबकि एक दो लोग बुखार से मरे हैं।
लोग मान रहे दैवीय प्रकोप
शांति के लिए कराएंगे हवन
अचानक गांव में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण गहरे सदमे में हैं, साथ ही दहशत में भी है। एक चिंता शांत नहीं हो पाती, दूसरी जलाने की तैयारी शुरू हो जाती है। ग्रामीण इसे दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। कुछ लोगों ने गांव में यज्ञ कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी कि आखिर इन मौतों की वजह क्या है। बीएस सोढी, सीएमओ सहारनपुर