{"_id":"5b78877d42c79246353baa8f","slug":"61534625661-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा साल 2017 का वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार वितरण समारोह आज 19 अगस्त को रोहटा रोड पर राधे मोहन सत्संग भवन में आयोजित होगा। इसमें जिला स्तर, तहसील स्तर और महाविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक कक्षावार अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्षक और प्रधानाचार्य भी सम्मानित होंगे।
यह परीक्षा देश के 22 प्रांतों में नौ भाषाओं में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कराई जाती है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का चारित्रिक विकास करना और जीवन मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया जाता है। इसके जिला संयोजक धर्मपाल त्यागी, जिला संरक्षक बीके शर्मा और ट्रस्टी जीके अग्रवाल हैं। जिला स्तर पर 2017 में सर्वाधिक अंक पाने वाले कुल 14 छात्र एवं तहसील मेरठ, मवाना, सरधाना में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र 34 हैं। जिले में सर्वाधिक छात्र बैठाने वाला विद्यालय आरजी इंटर कॉलेज रहा जहां 903 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। साल 2016 में जिन छात्र-छात्राओं ने सर्र्वाधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें भी इस आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर 2016 में कुल 16 विद्यार्थी, तीनों तहसील स्तर पर 2016 में कुल 38 विद्यार्थी थे। 105 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित कराई गई थी।