{"_id":"5b3be2984f1c1b0f278b45b0","slug":"61530651288-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज प्रशिक्षण कैम्प के दूसरे दिन भी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज प्रशिक्षण कैम्प के दूसरे दिन भी टीकाकरण
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित हज प्रशिक्षण कैंप में दूसरे दिन भी हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। हज कमेटी की तरफ से यात्रियों को किताब भी वितरित की गई।
हज कमेटी की ओर से हज ट्रेनर मो. सुहैल सिद्दीकी, मौलाना कारी सलमान कासमी एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने हज करने का तरीका बताया। कैंप में 350 हज यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण किया गया और पोलियो की दवा पिलाई। हज यात्रियों को किताब भी वितरित की गई। इसमें हज यात्री का पूरा विवरण और स्वास्थ्य से संबंधित पूरी जानकारी का उल्लेख दर्ज होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य अली जान और स्टाफ का सहयोग रहा। बुधवार को मदरसा हुसैनिया लिसाड़ी रोड पर हज प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। वहीं इस बार हज कमेटी ने हज यात्रियों को सुविधा मुहैय्या कराने के खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) को भी भेजने का निर्णय लिया है। प्रदेश से लगभग 150 हज सेवकों का चयन किया गया है। हज ट्रेनर ने बताया कि मेरठ निवासी शिक्षक मो. नौशाद, जहीर अहमद का हज सेवक के रूप में चयन किया गया है।