फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम कार्यकारिणी में बसपा समर्थित मोर्चा का कब्जा

नगर निगम कार्यकारिणी में बसपा समर्थित मोर्चा का कब्जा

Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी में बसपा समर्थित मोर्चा का कब्जा
मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में बसपा समर्थित मोर्चा ने कार्यकारिणी पर कब्जा जमा लिया। बसपा समर्थित मोर्चा (महापौर ग्रुप) से सात व भाजपा के पांच पार्षदों ने जीत हासिल की। चुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हुआ। कुल 97 सदस्यों में से 96 सदस्यों ने वोट डालीं। एक सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पूर्वाह्न 11 बजे पर्चे दाखिल किए गए। भाजपा की तरफ से पांच और महापौर ग्रुप की तरफ से 9 पार्षदों ने पर्चे दाखिल किए। दोपहर एक बजे दाखिल नामांकनों की जांच हुई। मेयर ग्रुप की तरफ से पार्षद रवींद्र ने नामांकन वापस ले लिया। 12 पदों के लिए 13 पार्षदों के बीच चुनाव हुआ। मध्याह्न तीन बजे से चार बजे तक टाउन हाल में वोट डाले गए।
विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे चुनाव अधिकारी अपर नगर आयुक्त अली हसन कर्नी ने परिणाम घोषित कर दिया। इसमें भाजपा के पांच और महापौर ग्रुप के सात पार्षदों ने जीत हासिल की। मेयर ग्रुप के कुलदीप चुनाव हार गए। उन्हें सिर्फ एक वोट हासिल हुई। सहायक चुनाव अधिकारी एवं लेखा नियंत्रक संतोष शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी एवं लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पार्षद जीते चुनाव
कासिम (8), जुबेर (8), दिलशाद (9), धर्मवीर (8), रंगीता (7), इकरामुद्दीन (7), सविता (8), ललित नागदेव (8), समीर सिंह (8), पंकज गोयल (8), विजय सोनकर (8), राजेश(8)

जगाते रहे जोश
चुनाव के दौरान महापौर सुनीता वर्मा व उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा अपने ग्रुप के पार्षदों और समर्थकों के सिटी होटल में तो भाजपाई मुकुंदी देवी धर्मशाला में जमे रहे। यहीं से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के सभासद दल प्रभारी अजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। दोनों ग्रुपों के नेता पार्षदों में जोश जगाते रहे।
यह रही वोटिंग
कार्यकारिणी चुनाव में 90 पार्षदों के अलावा महापौर, एक सांसद, तीन विधायकों और दो एमएलसी को वोट डालनी थी। इसमें 90 सभासदों के अलावा महापौर सुनीता वर्मा, भाजपा सांसद, कैंट विधायक, शहर विधायक रफीक अंसारी, दक्षिण विधायक, बसपा एमएलसी अतर सिंह राव ने अपना वोट डाला। एक एमएलसी वोट डालने नहीं पहुंचे।

हम शत प्रतिशत जीते
भाजपा के 40 सभासद जीते हैं। वोट के हिसाब से पांच सभासदों को चुनाव लड़ाया गया था। पांचों सभासद जीत गए हैं। शत प्रतिशत जीत से पार्टी के हौसले बुलंद हैं। महापौर ग्रुप में बसपा के पांच, सपा का एक और एक निर्दलीय जीता है। बसपा की परिपाटी पैसे के बल पर चुनाव जीतने की रही है। -अजय गुप्ता, भाजपा सभासद दल चुनाव प्रभारी
खास बातें
- नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
- 97 में से 96 सदस्यों ने किया मतदान
- मेयर ग्रुप के सात व भाजपा के पांच पार्षद जीते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed