फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 बिंदुओं पर परखे जाएंगे परीक्षा केंद्र

24 बिंदुओं पर परखे जाएंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 16 Jan 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
24 बिंदुओं पर परखे जाएंगे परीक्षा केंद्र
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए इस बार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 24 बिंदुओं पर परीक्षा केंद्रों को परखा जा रहा है। अगर अव्यवस्थाएं मिलीं तो सेंटर को डिबार कर दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षक और स्टाफ के लिए आधार कार्ड दिखाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परिषदीय परीक्षा वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के संबंध में सोमवार को कैंट स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम और नेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी और परीक्षा के समय ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। बैठक का संचालन सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार ने किया। अगली बैठक जिलाधिकारी लेंगे।
विज्ञापन

20 जनवरी तक का मांगा समय
केवी इंटर कॉलेज महलवाला, संत जॉन इंटर कॉलेज जंगेठी, किसान इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज कलंजरी, पं. बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज जाहिदपुर, जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में अभी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इन विद्यालयों के पदाधिकारियों की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि वे सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य 20 जनवरी तक पूरा करा लेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से हैं और जिले में इस बार यूपी बोर्ड की ओर से 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी दिए निर्देश
- प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे
- जो अध्यापक कक्ष निरीक्षक रहेंगे, उनके पहचान पत्र में आधार कार्ड का नंबर भी अंकित किया जाए।
- जिस दिन जिस अध्यापक के विषय की परीक्षा हो, उस अध्यापक की ड्यूटी न लगाई जाए।
- एक ही विद्यालय के परीक्षार्थियों को एक साथ न बैठाकर उस केंद्र पर आवंटित विद्यालयों का मिक्सिंग प्लान पूर्व से ही तैयार कर बैठाया जाए।
- सामूहिक नकल पर डिबार की श्रेणी में रहेगा परीक्षा केंद्र
- 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक होंगे बाहरी
खास बातें:
- अव्यवस्थाएं मिलने पर सेंटर होगा डिबार
- परीक्षक और स्टाफ के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed